• Sun. Feb 15th, 2026

ग्रेनो में बनेगा पहला हॉकी स्टेडियम

शहर के पहले हॉकी स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण ने सलाहकार नियुक्त कर दिया है। सलाहकार एजेंसी को तीन माह में विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि डेढ़ साल में सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर में हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक सलाहकार एजेंसी सीपी एंड डीएस एसोसिएट्स तीन माह में डीपीआर तैयार करेगी। डीपीआर का अध्ययन करने के बाद विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाएगा। इसके लिए निविदा निकाली जाएगी।

स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इस पर प्राधिकरण करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। अफसरों ने बताया कि स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, सेट और अन्य जरूरी सुविधा भी विकसित की जाएंगी। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। शहर के सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर बना हुआ है। वहां एक एकड़ से अधिक जमीन पर हॉकी स्टेडियम बनाया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )