भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए पुरस्कार अपने नाम किए। जिले से कुल 6 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जिनमें से 3 विद्यार्थियों ने उपलब्धि हासिल की। ग्रुप-ए में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिकोहपुर की कक्षा सातवीं की छात्रा खुशबू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, ग्रुप-बी में सेक्टर-50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा उन्नति ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
राज्य स्तर पर चयनित इन विद्यार्थियों ने 11 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुशबू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी उत्कृष्ट कला प्रतिभा के लिए उन्हें 14 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया