• Fri. Feb 27th, 2026

ग्रेनो: हर महीने के दूसरे सोमवार को उद्यमियों के साथ ग्रेनो प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बैठक होगी

ग्रेटर नोएडा में उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्यमियों की दिक्कतों को दूर करने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार हर महीने बैठक करेंगे। हर महीने के दूसरे सोमवार को उद्यमियों के साथ ग्रेनो प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बैठक होगी। इसमें सीईओ के अलावा सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे जिससे दिक्कतों का शीघ्र समाधान हो सके।

सीईओ ने उद्यमियों से भी इस बैठक में शामिल होकर अपनी दिक्कतें साझा करने की अपील की हैं। सीईओ का कहना है कि प्राधिकरण उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करना चाहता है। इसी उद्देश्य से यह बैठक तय की गई है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )