• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहर में 26 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन हुआ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहर में 26 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन हुआ। सेक्टर-78 स्थित वेद वन पार्क में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता सीमा कमल कुमार ने की। मुख्य अतिथि आईसीसीआर के संपादक रवि शंकर ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला।

डॉ. नरेश शर्मा ने गोरक्षा और आशीष गोडसे ने धर्मांतरण से होने वाली हानियों पर अपने विचार रखे।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने पहलगाम आतंकी हमले पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। सम्मेलन में 4000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-121, सेक्टर-40, सेक्टर-117 से 120 तथा सेक्टर-77 सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी सम्मेलन हुआ

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )