Report By : ICN Network
Today Bank Holiday : हर साल 1 मई को मनाया जाने वाला मई दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी कहा जाता है, श्रमिकों के अधिकारों और उनके संघर्षों को सम्मान देने का दिन है। इस दिन देश के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, जिसके चलते बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। इसी क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 मई को कई राज्यों में बैंक हॉलिडे के रूप में सूचीबद्ध किया है। इसका मतलब है कि इन राज्यों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे, हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं (UPI, नेट बैंकिंग आदि) सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
Today Bank Holiday : इन राज्यों में बैंक है बंद
महाराष्ट्र, गुजरात (राज्य दिवस, लेकिन बैंक खुले रहेंगे – RBI के अनुसार), केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मणिपुर, बिहार और पश्चिम बंगाल।
Today Bank Holiday : महाराष्ट्र और गुजरात राज्य दिवस भी आज ही
1 मई को केवल मजदूर दिवस ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस भी है। साल 1960 में बॉम्बे राज्य का पुनर्गठन कर इन दो राज्यों की स्थापना की गई थी। इस मौके पर महाराष्ट्र में सरकारी दफ्तर, स्कूल, बैंक और अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद रहते हैं। हालांकि RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, गुजरात में बैंक खुले रहेंगे, लेकिन अन्य शासकीय अवकाश लागू हो सकते हैं।
Today Bank Holiday : डिजिटल लेनदेन पर रोक नहीं
इस अवकाश का UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ग्राहक सामान्य रूप से ऑनलाइन भुगतान और अन्य डिजिटल सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़े…

