• Sun. Feb 1st, 2026

अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर रूकी ट्रेनें: सोनीपत में टूटा ओएचई तार

राजीव नगर बाबा कॉलोनी के पास रेल लाइन पर सुबह करीब 7:45 बजे अचानक मेन 11 हजार वोल्टेज की तार टूटने से दिल्ली से अंबाला अप लाइन की ओएचई तार टूट गई। इसके कुछ देर बाद अंबाला दिल्ली डाउन लाइन की भी ओएचई टूट गई।

दिल्ली अंबाला रेल लाइन पर शुक्रवार सुबह राजीव नगर बाबा कॉलोनी के पास अपडाउन की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार टूटने से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। करीब दो घंटे से ट्रेनों का परिचालन रुकने से यात्री परेशान हैं। दो सवारी गाड़ियों को सोनीपत स्टेशन पर रोका गया है। दिल्ली से इंजीनियरों की टीम तारों को जोड़ने में जुटी है।

राजीव नगर बाबा कॉलोनी के पास रेल लाइन पर सुबह करीब 7:45 बजे अचानक मेन 11 हजार वोल्टेज की तार टूटने से दिल्ली से अंबाला अप लाइन की ओएचई तार टूट गई। इसके कुछ देर बाद अंबाला दिल्ली डाउन लाइन की भी ओएचई टूट गई। इससे अप डाउन लाइन दोनों पर ट्रेनों का परिचालन रुक गया। तार टूटने के बाद पानीपत से गाजियाबाद जाने वाली सवारी गाड़ी पीएनजी को प्लेटफार्म 1 पर और पानीपत दिल्ली सवारी गाड़ी डीपीएम को प्लेटफार्म 3 पर रोका गया है। दिल्ली से आई इंजीनियरों की टीम ने अप लाइन की टूटी ओएचई को ठीक कर लिया है, जबकि डाउन लाइन पर काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )