• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के रेजिमेंटल केंद्रों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के रेजिमेंटल केंद्रों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यक्रम में एनआईओएस अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्र, मेजर जनरल तमोजीत विश्वास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यशाला में अग्निवीरों की शैक्षिक उन्नयन प्रक्रिया, प्रवेश प्रणाली, मूल्यांकन, व्यावसायिक शिक्षा और डेटा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रो. अखिलेश मिश्र ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को अनुशासित और भविष्य के लिए तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )