• Mon. Feb 2nd, 2026

UK-एसएसजे विश्वविद्यालय की छात्रा ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जालंधर में जीता कस्य पदक,लोगो ने दी बधाई

यूके-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ताइक्वांडो महिला खिलाड़ी कनिष्का भंडारी ने एलपीयू जालंधर में आयोजित नॉर्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो महिला प्रतियोगिता 2023-24 में कांस्य पदक प्राप्त किया

कनिष्क भंडारी ने प्रथम मैच में पंजाब विश्वविद्यालय के खिलाड़ी को तथा दूसरे मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय के खिलाड़ी को पराजित किया कनिष्क की उपलब्धि में विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, कुल सचिव भास्कर चौधरी, वित्त अधिकारी ए के त्रिपाठी, विकास और नियोजन अधिकारी डॉक्टर डी एस बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक मुकेश सामंत, श्याम भट्ट एवं समस्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय टीम के टीम मैनेजर डॉक्टर धर्मेंद्र बोरा एवं टीम प्रशिक्षक कुमारी नेहा थापा को भी बधाइयां प्रेषित की गई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )