• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता का बयान, यूपी लोकसभा की 80 सीट बीजेपी के खाते में जनता 2024 में विपक्षियों को देगी जवाब

यूपी के कौशाम्बी में भाजपा नेता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कुछ कह रहे है जानिए उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 2024 चुनाव की तैयारी बहुत जोरों शोर से कर रही है। उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी में भी तमाम पदाधिकारी जो कि भाजपा के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। अपने-अपने स्तर से भाजपा लोकसभा चुनाव में विजई बनाने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं और जनता को प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्य को बता रहे हैं। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी से संवाददाता सैफ रिज़वी ने वेद पाण्डेय जो कि वरिष्ठ भाजपा नेता है उनसे बातचीत की, और जानने की कोशिश करी की, 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कितनी सीटों पर विजय हो रही है भाजपा नेता ने बताया कि यूपी लोकसभा सीटे पूरी तरहा से भाजपा मय होंगी।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 80 में 80 सीटे मिले इसके लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है। हम अपने रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव में जाएंगे और पूरा भरोसा है कि जनता का मत विकास के पक्ष में और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मिलेगा। विपक्ष ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहा 2024 में विपक्ष की स्थिति को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता वेद पाण्डेय का कहना है कि, उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि उसे विकास चाहिए इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए बुनियादी सुविधा चाहिए जो भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार मुहैया करा रही है। वही प्रदेश में सपा,बसपा दोनों की सरकार में उत्तर प्रदेश गुंण्डा प्रदेश बन गया था वहीं योगी आदित्यनाथ की सरकार में चौमुखी विकास हुआ है वही जब भाजपा नेता से पूछा गया की 2024 में प्रधानमंत्री का चेहरा किस देखते हैं तो नेता जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने की बात कर डाली।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)