• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-रायबरेली के सेंट पीटर स्कूल एंड कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम ,स्कूली बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम में समा बांधा

यूपी के रायबरेली में सेंट पीटर स्कूल एंड कॉलेज रायबरेली में एनुअल एथलेटिक मीट एंड पीटी डिस्प्ले का आयोजन किया गया। एनुअल फंक्शन में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आए हुए अभिभावकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्व धर्म संभाव की भावना को बल देते हुए बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल के फादर रेजीनॉल्ड डिसूजा ने प्रोग्राम के विषय में बताते हुए कहा,कि कोरोना काल के बाद पहली बार एनुअल फंक्शन का आयोजन हो रहा है ऐसे में बच्चों में कार्यक्रम के प्रति बहुत उत्साह है। किस कार्यक्रम की तैयारी बच्चे पिछले कुछ दिनों से मन लगाकर कर रहे हैं। आज जिस तरीके से उनकी प्रस्तुति रही, वह हर किसी को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

शिक्षा देने के अतिरिक्त स्कूल का परम कर्तव्य होता है कि वह बच्चे को सामाजिक जीवन जीने के लिए सुयोग्य बनाए। सेंटपीटर स्कूल बच्चों को इस कदर तैयार करता हैं कि सामाजिक जीवन में वह बेहतर इंसान साबित हो। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में चहुमुखी विकास होता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के अलावा उन्हें टैलेंट को प्रदर्शन करने का अच्छा प्लेटफार्म स्कूल उपलब्ध कराते हैं। जो उन्हें सामाजिक जीवन में अच्छा इंसान बनाने में सहायक होते हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)