• Sun. Jun 28th, 2026

UP- गाजीपुर के सपा नेता का बयान, मध्यप्रदेश चुनाव में वोट का ग्राफ बढ़ा है अगली बार विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर होगी जीत

यूपी के गाज़ीपुर में सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया हमारे संवाददाता को बड़ा बयान पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव और उसके बाद आए परिणाम पूरे देश में राजनैतिक उथल पथल मचा दिया है। कारण की जिस इंडिया गठबंधन के माध्यम से सभी राजनैतिक दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाह रही थी। वह गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही एक बार असफल होती नजर आ रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी भी मध्य प्रदेश में 69 सीटों पर अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया।

समाजवादी पार्टी को इस चुनाव में कोई सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक तल्खियां जरूर बढ़ गई। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चंद्रिका यादव से जब बात किया गया की 69 सीट पर चुनाव लड़ने के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिली। क्या वजह मानते हैं। तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की कभी सरकार में नही रही। 69 सीटों पर चुनाव लड़ा गया जिसमें से 4 से 6 सीट पर हम सेकंड विनर के रूप में रहे । इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत समाजवादी पार्टी का ग्राफ मध्य प्रदेश में बढ़ा है। वही अगली विधानसभा चुनाव में हम जरूर चुनाव जीतेंगे।मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी चारों खाने चित इस पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की कभी सरकार नहीं रही है पिछले चुनाव में एक सीट थी लेकिन वह भी बीजेपी के दबाव में चला गया हां इस बार वोट का ग्राफ बढ़ा है। अगले बार के चुनाव में सीटों की संख्या भी बढ़ेगी।मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में काफी तल्ख़ियां बढ़ गई है। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ के बयान और उनके हल्कापन ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को डूबा दिया है। इसी के कारण कांग्रेस की यह स्थिति हुई । और इसी तरह कांग्रेस के बड़े नेता और राष्ट्रीय नेतृत्व बयान बाजी करेगा तो यह कांग्रेस के लिए ठीक नहीं रहेगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

Don't Miss

{“title_results”:[“‘मेरे सवालों पर कथा साहित्य का प्रभाव पड़ा’: कार्लो गिंज़बर्ग (1939-2026), माइक्रोहिस्ट्री के प्रणेता”],”content_results”:[“कार्लो गिंज़बर्ग: माइक्रोहिस्टोरी के क्षेत्र के प्रणेता का निधनइतालवी इतिहासकार कार्लो गिंज़बर्ग, जिन्हें माइक्रोहिस्टोरी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, का 17 जून 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी। गिंज़बर्ग ने इतालवी पुनर्जागरण से लेकर प्रारंभिक आधुनिक यूरोपीय इतिहास तक विभिन्न विषयों में अपना योगदान दिया। उनकी गहन शोध प्रणाली और दृष्टिकोण ने इतिहास लेखन में क्रांतिकारी बदलाव लाए।गिंज़बर्ग की प्रमुख रचनाओं में The Cheese and the Worms: The Cosmos of a Sixteenth Century Miller, The Night Battles, तथा Ecstasies: Deciphering the Witches’ Sabbath शामिल हैं। इन कार्यों ने न केवल इतिहास को नये आयाम दिए, बल्कि कला इतिहास, साहित्य अध्ययन और इतिहासलेखन के सिद्धांतों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।उन्होंने 2010 में बाल्ज़न पुरस्कार प्राप्त किया और 2013 में अमेरिकी फिलॉसफिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुने गए।2019 में कोलकाता में भारतीय प्रकाशक नवीन किशोर के साथ बातचीत के दौरान, गिंज़बर्ग ने अपनी पेशेवर यात्रा, यहूदी धर्म के प्रति अपने “बनने” की प्रक्रिया, विराम चिह्नों के प्रति जुनून और अपनी रचनात्मक सोच पर कथा साहित्य के गहरे प्रभाव के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा, “ऐसे संवाद आमतौर पर बीच में शुरू होते हैं, जिसमें पहले की बातचीत का अनुभव और आगे की चर्चा की उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए मैं सीधे अपने विषय में उतर जाता हूँ।” उनके अनुसार, “एक ऐसे जीवंत परिदृश्य में प्रवेश करना जो पहले किसी ने नहीं देखा, अत्यंत रोमांचकारी होता है। सबसे पहले अपनी जड़ों की खोज करना, फिर इतिहास के जीवन के संकेतों को समझना, और अंततः इतिहासकार बनना एक गहन अनुभव है।”कार्लो गिंज़बर्ग ने माइक्रोहिस्टोरी को एक नई दिशा दी और इतिहास को अधिक मानवीय, सूक्ष्म एवं व्यावहारिक संदर्भों में समझने की विधि पेश की। उनके विचार और शोध आज भी इतिहासकारों एवं विद्वानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”]}