• Thu. Feb 19th, 2026

UP-लखीमपुर खीरी में होमगार्ड का बेटा बना डिप्टी एसपी ,बधाई देने वालो का घर पर लगा तांता

यूपी के लखीमपुर खीरी ईसानगर क्षेत्र के शेखपुर (मोचनापुर) निवासी पीयूष पांडेय पुत्र शिव कुमार 19 वीं रैंक प्राप्त कर बने डिप्टी एसपी । जनपद खीरी का नाम किया रोशन। पीयूष की प्रारंभिक शिक्षा खमरिया कस्बे के श्रीमती चंद्र प्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से हुई।वर्ष 2014 में पीयूष ने इंटरमीडिएट की परीक्षा 88.2% अंको के प्राप्त की थी।

प्रधानाचार्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ने पीयूष को दी बधाई।वहीं पीयूष के पिता शिव कुमार उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पद पर तैनात हैं।पीयूष को बधाई देने के लिए क्षेत्रवासी काफी उत्साहित हैं।इसलिए सिविल सेवा में जाने का आया ख्यालपीयूष पांडेय ने बताया कि गांव में अक्सर हम जिन परेशानियों से दो चार होते हैं, उन्हीं सब समस्याओं को देखकर ये ख्याल आया कि सिविल सेवा में जाकर ही हम ग्रामीण क्षेत्रों की हालत सुधार सकते हैं। कहा कि हमारा गांव और क्षेत्र बाढ़ और कटान की जद में रहता है। इससे हम लोगों को बहुत परेशानियां होती थीं। यही सब देखकर सिविल सेवा में जाने का मन बनाया था

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )