• Tue. Feb 17th, 2026

UP : बाराबंकी में पति ने पत्नी की काट दी गर्दन, हाथ में लेकर पहुंचा थाने और फिर…

ByIcndesk

Feb 16, 2024
Report By : ICN Network (UP News)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। फिर बाद में पत्नी की गर्दन को लेकर पति थाने पहुंचा लेकिन बीच में ही आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तर कर मामले में जांच करनी शुरु कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने पुलिसकर्मियों से कहा है कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है गिरफ्तार कर लो। बता दें ये घटना फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव की है।

घर में मिला लव लेटर
मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोपी पति का नाम अनिल है। आज शुक्रवार सुबह घर में उसको एक लव लेटर मिला। जिसके बाद वो आपा खो बैठा और घर में रखा बांका उठाकर पत्नी का सिर काट दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कनौजिया पत्नी वंदना और एक साल के बेटे के साथ रहता था। जो मिस्त्री का काम करता है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आज शुक्रवार सुबह अनिल काम पर चला गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद फिर वापस घर आया। पत्नी उस समय घर के काम कर रही थी। उसने पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया। कमरे के अंदर बांके से सिर काटकर हत्या कर दी। अनिल पत्नी के सिर को बाल पकड़कर पुलिस चौकी इसरौली की ओर चलने लगा। पुलिस ने रास्ते में ही अनिल को रोक कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल घटना की सूचना पाकर सीओ मौके पर पहुंच गए हैं।

By Icndesk