Report : ICN Network
Gautam Budh Nagar : ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में थाना कासना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 1,00,000 रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई। क्या था मामला? ग्राम सलेमपुर गुर्जर निवासी अजय कुमार ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 मार्च 2026 को उनके बैंक खाते से UPI के माध्यम से ₹1,00,000 की ठगी की गई है। जांच में सामने आया कि ठगों ने इस राशि का उपयोग ‘जार गोल्ड ऐप’ (Jar Gold App) के जरिए सोना खरीदने में किया था। ऐसे मिली सफलता शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई सुमित यादव ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने तत्काल जार गोल्ड ऐप के नोडल अधिकारी से संपर्क साधा और तकनीकी पैरवी शुरू की। पुलिस के निरंतर प्रयासों और त्वरित पत्राचार के चलते ठगी गई पूरी राशि रिकवर कर ली गई।”अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित अजय कुमार ने कासना पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना की।”
