• Sun. Feb 1st, 2026

UP-लखीमपुर खीरी में ज़रूरत मंदों के ठंड में खिले चेहरे,संस्था ने बेसहारों को बांटे गए गर्म कपड़े व कम्बल

यूपी के लखीमपुर खीरी में ठंड के मौसम में इंसानियत जिंदा रखने का एक प्रयास करते हुए समस्या समाधान परिवार वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा गरीबों बेसहारों को गर्म कपड़े कम्बल वितरित कर दशम् वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि नीलकंठ मैदान में भी पुराने कपड़े इकट्ठे किए जाते हैं व गरीब जरूरतमंद छांट कर निशुल्क ले जा सकते हैं।

संस्था प्रबंधक रजनीश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था दशम् वस्त्र वितरण कार्यक्रम में देश-विदेश से भरपूर सहयोग मिला है। संस्था पर विश्वास करके अपना सहयोग करने वाले समस्त सहयोगियों का आभार प्रकट किया व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला के जनहित के कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वचन दिया। मोहम्मद अहमद खान ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों की भांति आगे भी जनहित के कार्य निरंतर करती रहेगी। दीपक गुप्ता ने कहा कि संस्था सदैव ही गरीब बेसहारों का साथ देती आई है चाहें किसी का इलाज हो, करोना काल हो, नगर सुरक्षा हो, सामुहिक विवाह समारोह हो या शिक्षा का विषय हो जनहित के अनेकों विषयों पर कार्य किया है।
कार्यक्रम का प्रारंभ अशोक चौराहे से किया गया तत्पश्चात शिव मंदिर, स्टेशन, नीलकंठ मैदान तक चलाया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम आगे निरंतर चलता रहेगा।
इस मौके पर पूर्व सभासद संस्था संरक्षिका गंगा देवी गुप्ता, शशि गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा, विनोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश मौर्य, दिलीप निषाद, निखिल गुप्ता, हर्षित सिंह, जुनैद अहमद इराकी, दीपक गुप्ता, सुशील गुप्ता, ओम गुप्ता, शिव गुप्ता, लव अवस्थी, राकेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )