• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-शाहजहाँपुर में पति ने शक़ की बिना पर पत्नी की गला दबाकर की हत्या ,फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है शक की बिना पर पति ने अपनी पत्नी को घर मे चारपाई से बाँधकर गला दबाकर क़त्ल की वारदात को अंजाम दिया है ।घटना को अंजाम देने के बाद क़ातिल पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही टीम गठित कर गहनता से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

पत्नी के हाथ पैर चारपाई से बांधकर पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी पर शक करता था। घटना थाना रोजा क्षेत्र के सिसौआ गांव की है जहां की रहने वाली रीना गुप्ता की लाश आज घर के बाहर सड़क पर मिली थी। महिला की लाश मिलने पर गांव में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो वहां चारपाई पर रस्सी बंधी हुई मिली। महिला के हाथों और पैरों पर भी रस्सी के निशान मिले। इसके अलावा उसके गर्दन पर भी दबाए जाने के निशान मिले हैं। महिला के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना के बाद मायके वाले भी गांव पहुंच गए। महिला के परिजनों का कहना है कि रीना गुप्ता का पति उमेश गुप्ता उस पर शक करता था। जिसके चलते दोनों के बीच में पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले समझौते के बाद उमेश अपनी पत्नी रीना को मायके से विदा करके ससुराल लाया था। और आज उसकी लाश मिली। फिलहाल पुलिस ने उमेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)