• Sat. Mar 14th, 2026

UP : बिजनौर में “Bank of Baroda” द्वारा किसान पखवाड़ा व किसान मेले का आयोजन किया गया…

Report By : Naim Ahmad Ansari, Bijnor (UP)

Bijnor : उत्तरप्रदेश के बिजनौर में बहुचर्चित सरकारी बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किसानो के लिए किसान पखवाड़ा व किसान मेले का आयोजन किया गया, जहां कृषि से सम्बंधित जानकारी देते हुये उनको बैंक ऑफ बड़ौदा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। किसानों से बैंक ऑफ बड़ौदा की योजनाओ का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। इस किसान मेले में भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया। बिजनौर के एक बैंकट हाल में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किसान पखवाड़ा व किसान मेले का आयोजन किया गया है।इस किसान पखवाड़े में भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किसानों को बैंक की योजनाओं के बारे में सभी जानकारी दी गई। किसानों को कृषि से सम्बंधित जानकारी देते हुये उनको जागरूक किया गया है। इस कार्यक्रम में पहुँचे किसानों को फूलों का गुलदस्ता देते हुये उनका सम्मान किया गया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)