• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,मां-बेटे चढ़े पुलिस के हत्थे 27 लाख की हेरोइन बरामद

यूपी के मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता नगर के महुआरिया इलाके से 27.5 लाख के अवैध मादक पदार्थ (हीरोइन) के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार काफी दिनों से इस कारोबार में लिप्त था यह परिवार एसपी सिटी में मामले का किया खुलासा मिर्ज़ापुर नगर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरिया मोहल्ले में आज पुलिस ने छापा मार कर अवैध मादक पदार्थ हीरोइन का कारोबार करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से 275 ग्राम हीरोइन भी बरामद की गई है जिसकी कीमत 27 लाख 50 हजार बताई जा रही है।

पिछले काफी समय से यह परिवार इस अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त था । एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट निर्देश है की कि इस तरह से पीढ़ी को नशे में बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए इसी क्रम में क्षेत्राधिकार नगर और शहर कोतवाली पुलिस ने छापा मार कर इनको गिरफ्तार किया है जबकि एक अभियुक्त भागने में सफल रहा है । इनके विरुद्ध पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं और एक हिस्ट्री सीटर भी है भागे हुए अभियुक्त को भी शीघ्र गिरफ्तार करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )