• Wed. Mar 11th, 2026

UP : जनपद में धूम्रपान निषेध दिवस पर विभिन्न चिकित्सा इकाईयों, स्वास्थ्य केन्द्रों और महाविद्यालयों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न….

ICN Network

गौतम बुद्ध नगर 11 मार्च, 2026 : मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉ नरेंद्र कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों, स्वास्थ्य केन्द्रों और महाविद्यालयों में धूम्रपान निषेध दिवस पर जनसामान्य को जागरूक किया गया, जिसमें छात्रों, चिकित्सकों, कर्मचारी तथा जन सामान्य की सक्रीय भागीदारी रही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धूम्रपान निषेध दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों तथा कार्यालय के स्टाफ को धूम्रपान न लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने बताया कि धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा यह आदत न केवल धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को बल्कि उसके आसपास के लोगों को भी पैसिव स्मोकिंग के माध्यम से नुकसान पहुंचाती है। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आर०के० सिरोहा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राघवेन्द्र सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० चन्दन सोनी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० जैस लाल, डी०पी०एम० मंजीत, जनपद सलहाकार तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ डा० श्वेता खुराना, शरद अस्थाना, विवेक सक्सेना, देव कुमार, मंदीप सिंह, एव अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय नोएडा डा० अजय राना एवं जनपद सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ डा० श्वेता खुराना के नेतृत्व में “नो स्मोकिंग दिवस” के उपलक्ष में जिला संयुक्त चिकित्सालय नोएडा में गोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल में उपस्थित लाभार्थियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं अस्पताल के सभी कर्मचारियों को अवगत कराया कि धूम्रपान सेवन से कई गंभीर बीमारी होती है और शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने सबको प्रोत्साहित किया कि नो स्मोकिंग दिवस पर धूम्रपान छोड़ने का संकल्प लें और अपने परिवार, दोस्तों व सहकर्मियों को भी इस दिशा में प्रेरित करें। एक स्वस्थ, स्वच्छ और धूम्रपान-मुक्त समाज ही हमारे भविष्य की सच्ची पहचान है।


आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डा० स्वाती त्यागी, डा० अरविन्द्र अत्री, डा० ऋषभ कुमार, चिकित्सा अधिकारी एन०सी०डी० में कार्यरत मिनाक्षी, कविता, अर्चना स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी में चिकित्सा अधीक्षक डा० रविन्दर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बादलपुर रणवीर, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र जेवर डा० सरफेजिया, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डाढा कासना डा० नारायन किशोर चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगेल डा० यतेन्द्रर कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख डा० सचिन्दर कुमार की अध्यक्षता में समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ” नो स्मोकिंग दिवस” मनाया गया। स्वास्थ्य केन्द्रों पर हस्ताक्षर अभियान, गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आये हुए लाभार्थियों को धूम्रपान से होने वाली हानियों को बारे में बताया गया। स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत गैर संचारी रोग में कार्यरत चिकित्सक एवं कर्मचारियों तथा दन्त चिकित्सकों के द्वारा आने वाले लाभार्थियों को धूम्रपान से होने वाली हानिया, जैसे मुख का कैंसर, लकवा, दात का पीला होना आदि के बारे में अवगत कराया और बताया कि धूम्रपान छोड़ने के लिए वह स्वास्थ्य इकायों के तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र पर निःशुल्क परामर्श और दवाईयाँ ले सकते है।
चिकित्सा अधीक्षक डा० सरफेजिया के निर्देशानुसार चिकित्सको ने जेवर के प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया और हस्ताक्षर अभियान शपथ ग्रहण कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार शारदा मनोरोग विभाग की डीन डा० निरूपमा गुप्ता, एचओ०डी० डा० कुनाल कुमार की अध्यक्षता में मनोरोग में संचालित तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र पर मनोचिकित्सक डा० निखिल ने केन्द्र पर आने वाले लाभार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया। लाभार्थियों द्वारा धूम्रपान एवं तम्बाकू सेवन से सम्बंधित समस्त प्रश्नों पर विचार विमर्श किया गया और उनका उत्तर दिया। इससे उनके तम्बाकू सेवन के प्रति मनघण्नाओं को दुर किया गया साथ ही उनको धूम्रपान न करने की शपथ दिलायी गयी। शारदा मनोरोग में कार्यरत चिकित्सकों के द्वारा लाभार्थियों के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से उन्हे धूम्रपान के हानियों के बारे में अवगत कराया गया।
आई०टी०एस० डेन्ट कालेज में स्थित तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र में डा० सचित आन्नद अरोड़ा की अध्यक्षता में जनजागरूकता बढाने के लिए छात्रों के द्वारा धुम्रपान निषेध दिवस पर एक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें धुम्रपान सेवन से होने वाले शारीरिक सामाजिक एवं आर्थिक नुक्सान को दर्शाया गया। कार्यक्रम के दौरान डा० सचित आन्नद अरोड़ा ने धुम्रपान से बचने एवं उसे छोड़ने के लिए कोपिंग स्ट्रेटरजी पर सत्र लिया और डा० विक्रम अरोड़ा ने धुम्रपान के गम्भीर दुष्प्रभावों तथा इसके नियंत्रण में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में धूम्रपान के विरूद्ध सम्र्थन जताने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
जिम्स अस्पताल के निदेशक डा० (बिग्रेडियर) राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिम्स अस्पताल में स्थित तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र में डा० सुप्रकाश मण्डल के निर्देशन में डा० रामया अभिषेक ने अस्पताल में आने वाले लाभार्थियों के साथ गोष्ठी सत्र का आयोजन किया। इसके अतरिक्त शारदा दन्त विभाग, में डीन डा० हेमंत की अध्यक्षता में और निम्स अस्पताल के एच०ओ०डी० डा० एम०के० श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अस्पताल में आने वाले लाभार्थियों के साथ गोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-39 नोएडा में धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर प्राचार्य डा० प्रो० अनिता मिश्रा के आदेशानुसार डा० गरिमा यादव, समन्वयक और डा० प्रिया सिंह के नेतृत्व में छात्रों के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और उपस्थित विद्यार्थियों और अध्यापकों ने महाविद्यालय के ध्वजा तल के पास तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ ली।
जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सा इकाईयों स्वास्थ्य केन्द्रों और महाविद्यालयों में छात्रों, चिकित्सकों तथा जनसामान्य की धूम्रपान निषेध दिवस मनाने में सक्रीय भागीदारी रही, और सभी ने मिल कर तम्बाकू मुक्त समाज बनाने में संकल्प लिया।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)