• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-मिर्जापुर में चोरी छिपे आदिवासियों को धर्मांतरण कराने वाले बड़े रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार बाइबिल बुक बरामद

यूपी के मिर्ज़ापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के छाँहुर मझिगवां गांव के आदिवासी बाहुल्य इलाके में ईसाई धर्म से लोगों को जोड़ने के लिए प्रार्थना सभा हो रही थी।लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर जोड़ने का काम किया जा रहा था.ग्रामीणों ने मामले की शिकायत 11 दिसंबर को पुलिस से की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 12 दिसंबर को दो को गिरफ्तार कर लिया है.दोनो पर आरोप है कि प्रार्थना सभा के बहाने आदिवासी बाहुल्य इलाके में अन्धविश्वास से ग्रसित भोली-भाली और अभाव ग्रस्त निर्बल लोगों को धर्मांतरण कराने का काम करते हैं.पुलिस ने इनके कब्जे से चार बाइबिल की किताब, दो चर्च रजिस्टर,एक डायरी, चार डोनेशन लिफाफा सहित अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि धर्मांतरण कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।ग्राम छाँहुर मझिगवां य़ीशू धाम में आदिवासी बाहुल्य इलाके में अन्धविश्वास से ग्रसित, भोली-भाली एवं अभाव ग्रस्त निर्बल जनता को ईसाई मिशनरियों द्वारा चंगाई सभा का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के सहयोग, लाभ सहित प्रलोभन देते हुए धर्मांतरण कराने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने बनवारीलाल कछवां बाजार थाना कछवां जनपद मिर्ज़ापुर और शिवम कुमार गौतम उर्फ शिवम मसीह निवासी धौरहरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ कर दोनों आरोपियों को जेल भेज कर जांच की जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)