• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP -SSB ने बहराइच की नेपाल सीमा पर मानव तस्करों को पकड़ा,नेपाली नाबालिग लड़की को ले जा रहे थे चेन्नई

यूपी के बहराइच स्थित इंडो नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान SSB ने दो नेपाली मानव तस्करों को पकड़ा है।दरअसल 59 वाहिनी एसएसबी नानपारा द्वारा 22 एवं 26 जनवरी को मद्देनजर देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट 59 वाहिनी के नेतृत्व में राज्य पुलिस, वन विभाग पुलिस एवं अन्य NGO के साथ सघन चेकिंग एवं प्रचालन गतिविधि अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग के दौरान ‘ए’ समवाय लौकाही के जाँच दस्ता ने सीमा स्तम्भ संख्या 667/6 से 100 मीटर अंदर भारत के लौकाही बसस्टैंड के पास संदिग्ध रास्तों से आये 1 नेपाली युवती तथा 2 युवक को रोककर पूछताछ किया,स्पष्ट और संतोषजनक जवाब ना मिलने पर सभी लोगों को गहन जाँच और पूछताछ हेतु लौकाही कैंप लाया गया।

जहाँ नेपाली युवक से सघन पूछताछ करने पर नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर चेन्नई ले जाने की बात स्वीकार किया।जिसके बाद एसएसबी ने भारत के मानव सेवा संस्थान एवं नेपाल के एन.जी.ओ. पीआरसी के काउंसलिंग के उपरांत दोनों नेपाली अभियुक्त मोहम्मद कैफ ,उम्र 20 वर्ष एवं कासिम अहमद 21 वर्ष को नेपाल पुलिस के हवाले एवं नाबालिक लड़की सरिता थारू (बदला हुआ नाम) उम्र 17 वर्ष नेपाल एन. जी. ओ. को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )