• Sun. Feb 1st, 2026

UP-किसानों की उम्मीद पर बजट ने फेरा पानी ,किसान सम्मान निधि की नही बढ़ी राशि

यूपी के मिर्ज़ापुर में किसानों की उम्मीद पर बजट ने फेरा पानी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट 2024 पेश किया.

चुनावी साल में मोदी सरकार के बजट से कई उम्मीदें लगाई जा रही थी. हालांकि, सरकार ने ज्यादा बड़े ऐलान नहीं किए हैं। किसानों को भी निराशा हाथ लगी है

बजट से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार अन्नदाताओं को दी जाने वाली राशि में इजाफा कर सकती है. हालांकि, इसको लेकर बजट में कोई ऐलान नहीं हुआ है. बता दें कि मोदी सरकार ने साल 2019 के अंतरिम बजट में ही किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी वहीं कृषि क्षेत्र के लिए भी कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )