• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-मथुरा की पॉश कॉलोनी में लूट के बाद महिला की निर्मम हत्या,अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी के मथुरा में पॉश कालोनी में बीती रात व्यापारी की पत्नी की अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर महिला की गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात बदमाश मौका ए वारदात से फरार हो गए ।एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर बारीकी से जाँच पड़ताल में जुट गए है।मथुरा के थाना हाई वे इलाके में अज्ञात बदमाशों ने फ्लैट में घुसकर व्यापारी की पत्नी की हत्या कर दी। बदमाशों ने फ्लैट में लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और वारदात के कारणों की जांच में जुट गए।

रविवार की देर शाम को थाना हाई वे की गेट बंद सोसायटी श्री नाथ अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक व्यापारी की पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी लोगों को हुई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

श्री नाथ अपार्टमेंट के 26 नंबर ब्लॉक के दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक व्यापारी पंकज जैन का फ्लैट है। इस फ्लैट में पंकज जैन की पत्नी 52 वर्षीय मनी जैन और उनके पिता अकेले थे। रविवार की देर शाम उन्होंने घर पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।

फोन न उठने पर पंकज जैन ने पास के ही ब्लॉक में रहने वाले भाई राजीव जैन को फोन किया। जहां से पंकज जैन की भतीजी उनके फ्लैट पर गई। लेकिन फ्लैट में घुसते ही उसकी चीख निकल गई। क्योंकि वहां बैड के नीचे मनी जैन का शव पड़ा था।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)