• Wed. Feb 18th, 2026

ग्रेटर नोएडा: इस सोसाइटी में अधूरी सुविधाओं को लेकर हंगामा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पटेल नियोटाउन सोसाइटी के 400 से अधिक निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सोसाइटी के मुख्य गेट से शुरू होकर फ्लैग मार्च के रूप में प्रोजेक्ट ऑफिस तक गया। जहां निवासियों ने घेराव किया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से 2.60 रुपये प्रति वर्ग फुट की लग्जरी मेंटेनेंस फीस वसूलने के बावजूद कोई बुनियादी सुविधा नहीं दी जा रही है। तीन वर्षों से बेसमेंट-3 में कूड़ा फेंका जा रहा था, जिसे चार महीने की मशक्कत के बाद आंशिक रूप से साफ किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। पावर बैकअप समय पर शुरू नहीं होता है। डी क्लस्टर की सड़क जलभराव से खराब हो गई है। जगह-जगह रुके पानी से डेंगू मच्छरों का खतरा बढ़ गया है। पोडियम पर वाहन चलते हैं,जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )