• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से पलटी खाएगा मौसम, फिर गिरेगा पारा?

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने से दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 8 फरवरी के बाद से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। और 10 फरवरी तक तापमान में बदलाव जारी रहेगा।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने से दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 8 फरवरी के बाद से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। और 10 फरवरी तक तापमान में बदलाव जारी रहेगा। इसके बाद 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगर कोहरे की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल और 09 फरवरी को सुबह और शाम के वक्त फिर घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ आज दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। 09 फरवरी को दिल्ली में काले बादलों का डेरा रह सकता है. दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादल रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)