• Thu. Jun 4th, 2026

AAP Protest : ‘BJP इतनी डरी हुई क्यों है ?…’ AAP नेताओं को हिरासत में लेने पर आतिशी का केंद्र पर फूटा गुस्सा…

ByIcndesk

Feb 2, 2024

Report By : ICN Network (Delhi Politics)

हाल ही में चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खुलेआम धांधली के विरोध में आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रोटेस्ट किया गया। लेकिन प्रोटेस्ट से पहले आप नेताओं को नजरबंद करने और हिरासत में लेने का सिलसिला जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने एक ट्विटकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि बीजेपी इतनी डरी हुई क्यों है?

पोस्ट में आतिशी ने आगे लिखा, ”चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी की गई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज इस मुद्दे पर दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। पूरी दिल्ली में जगह-जगह पुलिस को तैनात कर दिया गया है। AAP विधायकों को नजरबंद किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। आखिर, भारतीय जनता पार्टी इतनी डरी हुई क्यों है?

वहीं दूसरी तरफ एक अन्य पोस्ट उन्होंने लिखा है कि आम आदमी पार्टी के कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार के कार्यालय के बाहर उनके रोका गया है, ताकि वो चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धोखाधड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। क्या अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेना अपराध है?

By Icndesk