• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा फिल्म सिटी स्टूडियो में फैशन शो के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से हुई मॉडल की मौत, एक घायल…

ICN Network : नोएडा फिल्म सिटी में रविवार को एक फैशन शो के दौरान एक मॉडल पर बिजली का तार गिरने से उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में एक शख्स भी घायल हो गया. पीड़िता की पहचान गौर सिटी-2, ग्रेटर नोएडा निवासी वंशिका चोपड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे स्टूडियो में फैशन शो के दौरान हुई .

पुलिस ने शो के आयोजकों और गिरने वाले लाइटिंग ट्रस को स्थापित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैशन शो के आयोजन के लिए आयोजकों के पास कोई ऑफिसियल परमिशन भी नहीं थी . पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘आज दोपहर करीब 1.30 बजे सेक्टर 20 थाना अंतर्गत फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में एक फैशन शो का आयोजन किया जा रहा था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि महिला के भाई ने शिकायत दर्ज कराई है , जिसके आधार पर उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जहां यह शो आयोजित किया हम वहां इसकी जांच करेंगे और प्राथमिकी में इसके जिम्मेदार व्यक्तियों का पर कार्यवाही करेंगे .

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )