• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: एलिवेटेड रोड पर चढ़कर महामाया फ्लाईओवर की ओर जा सकेंगे

दिल्ली के मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.570 किलोमीटर की चिल्ला एलिवेटेड रोड के पहले रैंप का निर्माण सेक्टर-15 के सामने शुरू हो गया है। इससे दिल्ली के न्यू अशोक नगर व उद्योग मार्ग से आने वाले वाहन एलिवेटेड रोड पर चढ़कर महामाया फ्लाईओवर की ओर जा सकेंगे। रैंप निर्माण के लिए पिलर व पियर कैप के बाद गर्डर रख दिए गए हैं। रैंप को शाहदरा नाले के ऊपर से उद्योग मार्ग से मिलाने के लिए तीन पिलर बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा चिल्ला एलिवेटेड रोड पर चार रैंप व एक लूप का निर्माण प्रस्तावित है।नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड का निर्माण सेतु निगम की तरफ से करवाया जा रहा है। प्राधिकरण स्तर से प्रगति व गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )