• Mon. Feb 2nd, 2026

Politics :  आम आदमी पार्टी के सदस्यों का उपराज्यपाल के खिलाफ  विधानसभा में हंगामा, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित…

Delhi : विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन हि  सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ गया  और बमुश्किल 10 मिनट के लिए ही सदन चल सका। दिल्ली सरकार के कामकाज में सक्सेना के कथित हस्तक्षेप को लेकर आप और भारतीय जनता पार्टी सदस्यों के बीच वाकयुद्ध के बाद सदन को पहले 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया। सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद आप विधायकों ने दिल्ली सरकार के शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए फिनलैंड भेजने पर उपराज्यपाल की आपत्ति को लेकर फिर से नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद अध्यक्ष ने फिर से सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। बाद में सदन की कार्यवाही को दिन भर के लिये स्थगित कर दिया गया।इससे पूर्व विधानसभा का सत्र सोमवार को शुरू होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वायु प्रदूषण को रोकने में, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार की कथित निष्क्रियता के विरोध में सदन के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भाजपा सदस्यों से सिलेंडर बाहर ले जाने को कहा और सवाल किया कि सुरक्षा के बावजूद वे सदन में सिलेंडर कैसे ले आए? इस ‘चूक’ का संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर सुरक्षाकर्मियों को अपने कक्ष में बुलाया। हालांकि, दिल्ली सरकार के कामकाज में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कथित हस्तक्षेप को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा सदस्यों के बीच बहस के बाद सदन की बैठक को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ‘बच्चों की शिक्षा और शिक्षकों के प्रशिक्षण में अवैध एवं अवांछित बाधा तथा हस्तक्षेप’ पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की थी।

India Core News

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)