• Sat. Jun 20th, 2026

नोएडा: फॉरेन एक्सचेंज में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 26.18 लाख रुपये की ठगी

साइबर जालसाजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर एक महिला को फॉरेन एक्सचेंज में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 26.18 लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी रश्मि छिब्बर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 25 जून 2025 को टेलीग्राम पर संचालित ‘29 गोल्ड फॉरेन एक्सचेंज ऑफिशियल ग्रुप’ के संपर्क में आई थीं। ग्रुप में मौजूद लोगों ने खुद को चार्ल्स फाइनेंशियल कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग में निवेश पर कम समय में कई गुना मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।

अधिक लाभ की उम्मीद में महिला ने चरणबद्ध तरीके से कुल 26 लाख 18 हजार 897 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब महिला ने अपने निवेश की रकम और कथित मुनाफे को निकालने का प्रयास किया तो उसके खाते में कोई राशि नहीं आई। लगातार बहानेबाजी और टालमटोल से महिला को संदेह हुआ और उसने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )