• Sun. Oct 11th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: 205 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ

जिला अस्पताल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए 205 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया गया। यूपीनेडा के रेस्को मॉडल के तहत ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह प्लांट दो महीने में तैयार किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा के अनुसार, इससे प्रतिदिन लगभग 700 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। यह परियोजना न केवल अस्पताल के बिजली बिलों में भारी बचत करेगी, बल्कि पारंपरिक बिजली पर निर्भरता और कार्बन उत्सर्जन को भी कम करेगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्बाध और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )