• Mon. Feb 23rd, 2026

UP-अमेठी में टेडी बियर के कारोबार ने लगाए चार चाँद ,प्रेमी युगल ने बढ़ाई डिमांड

यूपी के अमेठी में यदि आप कमरों को सजाने के लिए या लोगों को गिफ्ट देने के लिए टेडी बियर पसंद करते हैं, तो अमेठी की एक दुकान आपके काम की हो सकती है। यहां एक स्व सहायता समूह प्यारे प्यारे टेडी बीयर बनाता है। काफी कम दाम में आपको अपनी पसंद का गिफ्ट यहां मिल जाएगा।
प्यारे प्यारे रंग बिरंगे मन भावन टेडी देखकर किसका मन इन पर ना आ जाए और अगर हम अपने लव वन को गिफ्ट देने निकले हैं तो फिर तो कहने ही क्या. यहां मन भावन साइज और कलर के टेडी बियर मिल जाएंगे।
अमेठी में महिलाओं का एक सेल्फ हेल्प ग्रुप ये टेडी बना रहा है। समूह में छोटे से लेकर बड़े साइज के टैडी बियर तैयार होता है। जैसी लोगों की डिमांड रहती है उसके आधार पर टैडी बनाया जाता है।टेडी टिकाऊ रहे इसलिए अच्छी सामग्री का इस्तेमाल इसमें किया जाता है।

इस समूह की प्रबंधक सरिता सिंह बताती हैं कि इस काम को उन्होंने काफी पहले काफी छोटे स्तर पर शुरू किया था। पहले इन टैडी बियर्स की डिमांड ज्यादा नहीं रहती थी, लेकिन धीरे-धीरे लोग समूह को जानने लगे और फिर अब इस समूह में अच्छा खासा मुनाफा अन्य महिलाओं को हो रहा है। इसके साथ ही यहां पर अलग-अलग वैरायटी के टेडी बियर तैयार किए जाते हैं।
इस टैडी बियर की डिमांड सिर्फ अमेठी तक ही सीमित नहीं है, लोग ऑनलाइन भी खरीद रहे हैं।खास बात यह है कि नया साल आने वाला है और नए साल पर अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग तरीके से टैडी बियर तैयार करने की डिमांड समूह से की है, जिनको तैयार किया जा रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )