• Tue. Jun 2nd, 2026

BreaKing News : हापुड़ में बाइक पर पलटा गन्ने से लदा ट्रक, एक की मौत, 2 दोस्त घायल

ByIcndesk

Jan 26, 2024

Report By : ICN Network (Hapur UP)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हाईवे पर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक बाइक पर पलट जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ट्रक के बाइक पर पलट जाने के कारण नीचे बाइक सवार 3 युवक दब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि 2 घायल बताए जा रहा है। जिनमें से एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। जबकि दूसरे का इलाज स्थनीय सीएचसी पर चल रहा है। ये हादसा थाना सिंभावली के गांव सिखेड़ा के पास हुआ है।

मौके पर तमाम थानों की फोर्स
वहीं हादसे की जानकारी मिलती ही मौके पर तमाम थानों की फोर्स पहुंच गया। सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे। मामले में एसपी के अनुसार, ट्रक गन्ने से ओवरलोड था। जो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। जिसके चलते बाइक सवार 3 युवक साकिब, आमिर और सोनू दब गए। शाकिब निवासी सिखेड़ा गांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दो युवकों को अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल ट्रक को क्रेन की मदद ने सड़क से हटाया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जिसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।

By Icndesk