• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर में बीच सड़क पर युवती को वाहन चेकिंग के लिए रोका,तो दरोगा पर बरसा दिए थप्पड़…

Report By : ICN Network (kanpur)

कानपुर में युवती का दरोगा पर थप्पड़ बरसते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है ।जिसमें एक युवती दरोगा पर धड़ाधड़ थप्पड़ बरसाती हुई नजर आ रही है। वहां पर मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। दरोगा ने मौका पाते ही वायरलेस से थाने का फोर्स बुलवाया यही पुलिस के आला अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी जांच के बाद युवती पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कानपुर में बीच सड़क पर एक युवती ने जमकर दरोगा पर थप्पड़ बरसा दिए। दरोगा जब तक कुछ समझ पाता तब तक धड़ाधड़ युवती दरोगा पर थप्पड़ बरसाती चली गई। कानपुर शहर के कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान स्कूटी सवार युवती को दरोगा पवन सिंह ने रोक लिया। दरोगा का कहना है कि उनकी स्कूटी पर नंबर नहीं लिखे थे, इसलिए उन्हें रोका था और वह आग बबूला हो गई और थप्पड़ मारने लगी। वहीं इस पूरे मामले पर युवती का कहना है,की स्कूटी को दरोगा के द्वारा जबरन रोक जाने लगा। जिसकी वजह से साथ में बैठा उनका छोटा बच्चा गिर गया और उसके चोट लग गई। जिसकी वजह से उन्होंने गुस्सा आ गया और उन्होंने दरोगा की पिटाई कर दी। उन्होंने कहा की बच्चों की चोट लगाता देखा और दरोगा की लापरवाही के चलते उनका हाथ छूट गया। दरोगा पवन सिंह ने इस कांड के होते ही वायरलेस से तुरंत फोर्स को बुलवाया। वहीं एसीपी का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच युवती पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

By Icndesk