• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP : मिर्जापुर में BJP का चुनावी समीकरण बिगाड़ देगी सपा ? जानें अचानक क्यों बढ़ गया जिले में सियासी पारा

ByIcndesk

Feb 6, 2024

Report By: Vidya Prakash Bharti (Mirzapur UP)

यूपी के मिर्ज़ापुर में प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के साथ मनोज श्रीवास्तव के कमरे में आधे घंटे तक अकेले मुलाकात की। पहले पल्लवी पटेल और अब नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मनोज श्रीवास्तव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मिर्जापुर दौरे के दूसरे दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद अचानक भाजपा से निष्कासित नेता और राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय आकर वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। कंतित स्थित बाबा के मजार पर जाकर चादरपोशी की। वहां से वह भाजपा से निष्कासित मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के साथ मनोज श्रीवास्तव के कमरे में आधे घंटे तक अकेले मुलाकात की। पहले पल्लवी पटेल और अब नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मनोज श्रीवास्तव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

मनोज श्रीवास्तव ने निकाय चुनाव में नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। इसके पहले सपा की सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी व संगठन के नेताओ व विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष के साथ 2024 के चुनाव को लेकर बैठक की। नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश की तमाम नाकामियो को गिनाते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है। इसलिए बूथ मजबूत करने पर जीत पक्की है।

By Icndesk