• Wed. Feb 4th, 2026

नोएडा: पैसे के लेनदेन में 11वीं के छात्र से मारपीट

नोएडा। सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र को स्कूल के पास तीन छात्रों ने पीटा। इसके बाद खोड़ा कॉलोनी की पार्किंग में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के बीच पैसे को लेकर विवाद था। इस मामले में छात्र के पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-12 निवासी कमल लाल ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा श्लोक केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता है। शुक्रवार को उनके बेटे श्लोक के साथ वरुण नेगी, रुद्र राणा और दक्ष राणा ने मारपीट की। इसमें श्लोक को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी और खोड़ा कॉलोनी की पार्किंग में फेंक दिया। जब घरवालों को पता चला तब श्लोक को लेकर अस्पताल गए और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )