• Wed. Nov 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मुंबई AC लोकल में हाई-टेक फ्रॉड का खुलासा: AI से बनाया फर्जी रेलवे पास, इंजीनियर पति और बैंक मैनेजर पत्नी गिरफ्तार

मुंबई के कल्याण स्टेशन पर चेकिंग के दौरान AC लोकल ट्रेन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक महिला यात्री को हाई-टेक फर्जी रेलवे पास के साथ पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला कोई सामान्य यात्री नहीं, बल्कि एक निजी बैंक में सेल्स मैनेजर है।

26 नवंबर को AC लोकल में टिकट जांच के दौरान टीटीई विशाल तुकाराम नवले को एक महिला द्वारा दिखाए गए डिजिटल पास पर संदेह हुआ। पास अंबरनाथ से दादर तक की यात्रा के लिए था और 11 दिसंबर 2025 तक वैध दिखाया गया था।
लेकिन जांच में सामने आया कि:

पास UTS ऐप के बजाय गूगल क्रोम में खुला था

QR कोड मौजूद नहीं था

पास का सीरियल नंबर भी संदिग्ध लग रहा था

जब अधिकारी ने सेंट्रल रेलवे हेल्पलाइन से पास का नंबर सत्यापित कराया तो पता चला कि इसकी वैधता तो फरवरी 2025 में ही खत्म हो चुकी है। साथ ही, पास महिला के नाम पर नहीं, बल्कि ओंकार शर्मा नाम के व्यक्ति पर पंजीकृत था — जो महिला का पति निकला।

दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा सामने आया। महिला के पति ओमकार, जो पेशे से इंजीनियर है, ने स्वीकार किया कि उसने कोडिंग और AI टूल्स — जैसे ChatGPT — की मदद से नकली UTS पास तैयार किया था।
जब पुलिस ने महिला का फोन खंगाला तो उसमें 10 और फर्जी पास मिले, जिन्हें ओमकार ने अलग-अलग लोगों को भेजा था।

अच्छी नौकरी, फिर भी महीनों से चल रहा था फर्जीवाड़ा
पुलिस के अनुसार, महिला गुड़िया एक्सिस बैंक में सेल्स मैनेजर है और उसका पति तकनीकी पेशेवर। इसके बावजूद दोनों महीनों से फर्जी डिजिटल पास दिखाकर AC लोकल में सफर कर रहे थे।

कल्याण रेलवे पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)