महिला साइबर जालसाज ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर बुजुर्ग कारोबारी से 79 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने पहले बुजुर्ग से फेसबुक पर दोस्ती की और इसके बाद 12 बार में अलग अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा रेजीडेंसी में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि वह कारोबारी हैं। 10 सितंबर को कारोबारी से आरुषि नाम की महिला ने फेसबुक पर संपर्क किया। आरुषि ने खुद को स्टॉक ट्रेडर बताया और बंगलुरू में रहने का दावा किया। महिला ने कारोबारी से कहा कि वह विदेशी प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग करती है। विभिन्न आईपीओ और कंपनियों में निवेश कर वह प्रतिमाह लाखों रुपये घर बैठे ही कमा रही हैं। इसमें अमेरिका में रहने वाले उसके चाचा मदद करते हैं।