• Wed. Feb 18th, 2026

नोएडा: शिल्पकार राम वनजी सुतार का निधन, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने निवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

ByAnkshree

Dec 18, 2025
विश्वविख्यात मूर्तिकार और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार के निधन से कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निवास स्थान सेक्टर-19 नोएडा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त कीं।
राम वनजी सुतार भारत के उन महान कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपनी मूर्तिकला से देश को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री (1999) और पद्म भूषण (2016) से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया गया।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिलाधिकारी मेधा रूपम, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे,एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह एंव उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा सहित प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )