• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेनो: बुजुर्ग महिला से चेन लूट के प्रयास की घटना पर एक्शन

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में एक बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास की घटना सामने आई थी। यह घटना ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के बी-1 टावर नंबर 15 में हुई थी।

लॉ रेजीडेंसिया सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास की घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देरी से देने के कारण एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह और कोतवाली प्रभारी बिसरख मनोज सिंह पर गाज गिरी है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को क्राइम मीटिंग में दोनों अधिकारियों को फटकार लगाई। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देरी से देने के कारण घटना स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण पुलिस आयुक्त ने दोनों अधिकारियों मौके पर कार्रवाई की। हालांकि दोनों अधिकारियों की जगह अभी किसी को चार्ज नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि आज शाम तक दोनों ही पदों पर अधिकारियों की तैनाती की जा सकती है।

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में एक बुजुर्ग महिला से चेन लूट का प्रयास की घटना सामने आई थी। यह घटना ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के बी-1 टावर नंबर 15 में हुई थी। जब बुजुर्ग महिला भारती जानी एक बच्ची के साथ लिफ्ट में प्रवेश कर रही थीं। तभी हेलमेट पहने एक व्यक्ति उनके पीछे लिफ्ट में घुस गया और महिला की चेन छीनने का प्रयास किया था। महिला के चिल्लाने पर बदमाश ने उन्हें धक्का दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने अपने फ्लैट पर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें हेलमेट पहने व्यक्ति को लिफ्ट में घुसते और भागते हुए देखा गया था। घटना के बाद से महिला काफी घबरा गई थी। उनके बेटे नरेंद्र लिफ्ट के अंदर ऐसी घटना होने से वे स्तब्ध थे। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )