राजधानी में हवा की गति तेज होने से प्रदूषण खराब श्रेणी में हवा बरकरार है। ऐसे में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 55 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 279 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। नोएडा में 238, गुरुग्राम में 191 और ग्रेटर नोएडा में 228 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 163 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 12.27 फीसदी रहा। पेरिफेरल उद्योग से 10.19, आवासीय इलाकों से 3.11, निर्माण गतिविधियों से 2.09 और कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की 1.18 फीसदी की भागीदारी रही। शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 166.2 और पीएम2.5 की मात्रा 94 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।
दिल्ली-ncr मे बारिश और ठंड की वापसी के बाद अब कोहरे का भी प्रकोप झेलना पड़ेगा