स्टेडियम प्रशासन ने पिच और आउटफील्ड को दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया है। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास सत्र, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आठों टीमों के ठहरने की व्यवस्था बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी परिसरों में की जायेगी पिछले साल गौड़ स्टेडियम में हुए थे मुकाबले बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी कर चुका है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम बड़े मुकाबलों के लिए उपयुक्त माना जाता है। पिछले वर्ष ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए थे।
ग्रेटर नोएडा: ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे