यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की भारतीय सीईओ की नियुक्ति के बाद बाद नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कॉमर्शियल उड़ानों के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। विदेशी मूल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन की जगह नीतू समरा की नियुक्ति के बाद ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बकास) की ओर से हरी झंडी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
हरी झंडी मिलते ही लगभग एक माह में विमानन कंपनियां अपनी कार्ययोजना बनाकर घरेलू उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर देंगी। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) अंतिम आवेदन होता है। जिसकी अनुमति मिलने के बाद एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।