इसका उद्देश्य सड़क किनारे खड़े होने वाले मालवाहक वाहनों, बसों, ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराना है ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम की जा सके। कहां बने हैं होल्डिंग प्वाइंट्स
आगरा से नोएडा की ओर आने पर 16 किमी स्थित छपरगढ़, नोएडा से आगरा की ओर जाने पर 35 किमी पर सबोता गांव, 38.25 किमी पर जेवर के पास आगरा से नोएडा जाते वक्त, अलावलपुर में 39.25 किमी पर प्वाइंट बनाया है जो नोएडा से आगरा जाने वाले छोर पर है। दुर्घटनाएं रोकने पर फोकस अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। खासकर रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में तय स्थानों पर ही वाहनों को रोकने की व्यवस्था से सड़क सुरक्षा में सुधार आएगा। अधिकारियों ने चालकों से भी केवल चिह्नित होल्डिंग जोन में ही अपने वाहन खड़े करने की अपील की है।

