• Wed. Apr 29th, 2026

यूपी: बहती जलधारा में धड़ल्ले से अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा

मरौली बालू खदान खंण्ड संख्या चार , पांच , में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन व परिवहन बांदा। सदर तहसील बांदा अंतर्गत मरौली में संचालित बालू खदान खंण्ड संख्या चार व पांच के संचालको द्वारा ‌‌एनजीटी के नियमों को दरकिनार कर दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में भी भारी भरकम दैत्याकार मशीनों से नदी की बहती जलधारा में धड़ल्ले से अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा है। अवैध खनन से जीवनदायिनी केन नदी का अस्तित्व खतरें में है इसके साथ साथ जलीय जीवों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है । मरौली बालू खदान खंण्ड संख्या चार व पांच के बालू कारोबारियों की मैनेजमेंट पावर लगातार अपना काम कर रही है जिसके चलते इन खदानों में कार्यवाही नहीं हो रही। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि खंड संख्या चार व पांच के संचालकों के बंदूकधारी गुर्गो द्वारा बिना रवन्ना के एन आर ओवरलोड ट्रक खदानों से ही निकालकर सरकार के राजस्व को चपत लगाया जा रहा है।

कई ग्रामीणों द्वारा शिकायत की पर बालू कारोबारियों के रसूख के आगे कोई सुनवाई नहीं हुई । मरौली बालू खदान खंण्ड संख्या चार व पांच से रात दिन सरपट दौडते ओवरलोड ट्रकों के झुंड से उड़ते धूल के गुब्बार से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। सूत्रों का दावा है कि संचालकों के असलहा धारी गुर्गे थाने से लेकर आला अधिकारियों की लोकेशन रखकर बिना प्रपत्र ओवरलोड बालू भरे ट्रक निकाल कर सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे है और अपनी तिजोरियां भर रहें हैं। खंड संख्या पांच में अवैध खनन मिलने पर कई बार जुर्माना लगाया गया है पर कनपुरिया संचालक के रसूख के चलते खदान ब्लैकलिस्टेड न हो सकी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )