• Tue. Sep 29th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

सेक्टर ओमिक्रोन-3 में पानी की सप्लाई को लेकर समस्या सामने आई है। यहां आने वाला पानी अत्यधिक गंदा है, जिसमें भारी मात्रा में मिट्टी और गाद मिल रही है। स्थानीय निवासियों को इस वजह से काफी दिक्कतें हो रही हैं।

निवासी चाहत भाटी ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है और पानी इतना गंदा है कि न पिया और न ही ठीक से इस्तेमाल किया जा सकता है। निवासियों का कहना है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ रहा है। लोगों ने प्राधिकरण से मांग की है कि समस्या का तुरंत संज्ञान में लिया जाए और साफ व सुरक्षित पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )