• Sat. May 9th, 2026

ग्रेटर नोएडा: 40 करोड़ की जमीन पर चला बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र ननवा का राजपुर की लगभग 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये होने का आकलन है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।

कालोनाइजर ननवा का राजपुर  के खसरा नंबर 156 व आसपास की जमीन पर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ननवा का राजपुर  के खसरा नंबर 156 व आसपास की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के भूलेख विभाग के ओएसडी रामनयन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह और अन्य ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में शनिवार को यह कार्रवाई की। कार्रवाई लगभग दो घंटे चली। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )