• Mon. May 18th, 2026

दिल्ली: बैंक धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई

ByAnkshree

May 18, 2026 #Aap, #ed, #NCR, #Noida
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला के आवास पर छापा मारा। सोमवार को दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। आप नेता दीपक सिंगला को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

सिंगला की गिरफ्तार पर केजरीवाल का बड़ा दावा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि वो भाजपा के खिलाफ काम कर रहा था और उसने भाजपा में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।’

ईडी की कार्रवाई को लेकर आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं। लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )