हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया मई के बजाय जून के पहले सप्ताह से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के चलते विद्यार्थियों को करीब 25 दिन अतिरिक्त प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
आईटीआई हथीन के प्रधानाचार्य मुकेश भारती ने बताया कि संस्थान में इस बार 400 से अधिक सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। जिले में कुल चार सरकारी आईटीआई हैं, जिनमें हथीन, पलवल, कुशक और दीघोट शामिल हैं। इसके अलावा मित्रोल, दीघोट और नया गांव में प्राइवेट आईटीआई भी संचालित हैं, जहां भी प्रवेश प्रक्रिया समान रूप से चलेगी। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आधार नंबर, सक्रिय मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड रखें, ताकि ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जून के पहले सप्ताह में आवेदन लिंक सक्रिय किया जाएगा। पिछले वर्ष दाखिला प्रक्रिया लंबी चलने और सीटें खाली रहने के अनुभव को देखते हुए इस बार प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित करने की तैयारी की गई है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है।
दिल्ली: आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से होगी शुरू