• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक ने एटीएम और डेबिट कार्ड सेवाएं शुरू कीं

दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक ने एटीएम और डेबिट कार्ड सेवाएं शुरू कीं

दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक ने अपनाई डिजिटल क्रांति, शुरू की एटीएम और डेबिट कार्ड सेवाएं

नई दिल्ली। दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम और डेबिट कार्ड सुविधाओं का शुभारंभ कर आधुनिक बैंकिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस सुविधा के लॉन्च समारोह का शुभारंभ सामाजिक कल्याण और सहकारिता मंत्री रविंदर इंद्रराज सिंह ने किया।

कार्यक्रम आईटीओ स्थित हिंदी भवन में आयोजित किया गया, जहां मंत्री ने बैंक द्वारा शुरू की गई नई डिजिटल पहलों और गोल्ड लोन सुविधा की जानकारी भी साझा की। यह कदम बैंकिंग सेवाओं को सरल, पारदर्शी और ग्राहकों के अनुकूल बनाने के लिए उठाया गया है।

रविंदर इंद्रराज सिंह ने अपने संबोधन में सहकारी क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्र आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुरूप दिल्ली में सहकारी संस्थाओं को नवीनतम डिजिटल तकनीकों से जोड़ने का कार्य जारी है।

मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक की डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार, ग्राहकों को बेहतर और अधिक सुलभ बैंकिंग अनुभव प्रदान करेगा, जिससे पूरे सहकारी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, दिल्ली सरकार भी सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

बैंक के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बैंक हमेशा से अपने ग्राहकों की सुविधा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है। उन्होंने बताया कि एटीएम और डेबिट कार्ड सेवाओं की शुरुआत बैंक के विकास में एक मील का पत्थर है।

प्रदीप कुमार शर्मा ने आगे कहा कि बैंक गोल्ड लोन जैसी नई वित्तीय सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को सरल और त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रहा है, एटीएम नेटवर्क को मजबूत कर रहा है और ऑनलाइन बैंकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि ग्राहक आधुनिक और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Source

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)